विधायक रोहित साहू के प्रयासों से पेयजल संकट से मिल रही मुक्ति


      राजिम :-क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के साथ विभिन्न गाँवों में जलसंकट भी गहराता जा रहा है। कई गाँवों के जनप्रतिनिधियों ने विधायक कार्यालय पहुँचकर पेयजल की संकट से निजात दिलाने बोरखनन की मांग की थी जिस पर विधायक रोहित साहू ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देशित कर आवश्यकताग्रस्त गाँवों में बोरखनन के लिए गाड़ी भेजकर शीघ्र बोरखनन करने की व्यवस्था की। विधायक रोहित साहू के भागीरथ प्रयास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है वहीं उन लोग विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।विधायक के प्रयास से भीषण गर्मी में भी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गाड़ाघाट की सरपंच कमलेश्वरी ध्रुव, बिसु साहू, बीरेंद्र साहू, नारद ध्रुव, भूषण साहू, ग्राम पंचायत कुकदा सरपंच तुलसी ध्रुव, उपसरपंच अमरीका ध्रुव, तोरण कश्यप तथा फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बासीन के भाजपा कार्यकर्ता कुंदन सेन, कल्याण ध्रुव, खेवन साहू, तुलु ध्रुव सहित ग्रामीणों ने बोरखनन के लिए गाड़ी पहुँचने पर प्रसन्नता प्रकट की। सरपंच व ग्रामीणों ने कहा कि हैण्डपंप खराब होने के कारण दूर से पानी लाना पड़ता था, भूजल स्तर में लगातार गिरावट के कारण हैण्डपंप अब काम नहीं कर रहे हैं ऐसे में विधायक के प्रयासों से नया बोरखनन होने से निश्चित तौर पर अब पेयजल की समस्याओं का निदान हो सकेगा। विधायक रोहित साहू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने अपनी समस्याओं के निदान के लिए हमें और भाजपा की सरकार को चुना है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या न हों इसके लिए जो भी संभव होगा हमारे द्वारा प्रयास किया जायेगा। गर्मी में पेयजल की कमी न हो इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जिस प्रकार मांग की जा रही है उसी के अनुरूप बोर खनन कराकर पानी की समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव