वक्ता मंच द्वारा स्व. बंशीलाल जी शर्मा स्मृति प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न, प्रदेश के 100 पत्रकारों का हुआ सम्मान


रायपुर, प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा रविवार, 8 जून को सायं 5 बजे वृंदावन सभागृह, सिविल लाइन्स, रायपुर में स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और वेब पोर्टल के 100 सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।  
चयन समिति के प्रभारी पं. पी.के. तिवारी (प्रधान संपादक, दैनिक दबंग स्वर) और शिव शंकर सोनपिपरे (प्रधान संपादक, सर्वोच्च छत्तीसगढ़) के नेतृत्व में पत्रकारों का चयन किया गया। आयोजन समिति की प्रभारी वरिष्ठ समाजसेविका शोभा देवी शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर "लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां" विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों और शिक्षाविदों ने अपने विचार साझा किए।  
स्व. बंशीलाल शर्मा, जो शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे, की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा प्रतिवर्ष वक्ता मंच के माध्यम से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित रहा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनहित में अपनी लेखनी को अडिग रखा। समारोह में नवापारा-राजिम अंचल के पत्रकारों मनीष जैन, विशेषर हिरवानी, श्रीकांत साहू, तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद और युवराज साहू को भी राज्य स्तरीय पत्रकारिता गौरव सम्मान से नवाजा गया।  
वक्ता मंच, विगत तीन दशकों से साहित्य, कला, शिक्षा, पर्यावरण, वक्तव्य कला, मंच संचालन, रंगोली और पेंटिंग जैसे क्षेत्रों में गांव-गांव से प्रतिभाओं को तलाश कर सम्मानित कर रहा है। संस्था द्वारा समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प भी संचालित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि एक समारोह में सभी उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित करना संभव नहीं है, इसलिए यह सम्मान श्रृंखला भविष्य में भी जारी रहेगी। समारोह में प्रबुद्धजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव