श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल व इमदाद फाउंडेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
नावापारा राजिम: श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल और इमदाद फाउँडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नावापारा राजिम में एक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिवर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने अपने विभिन्न विभागों की चिकित्सा सेवाएँ निःशुल्क प्रदान कीं।
शिविर में हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, डॉ. संजय अग्रवाल (पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), और डॉ. निशा (जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएँ दीं। इमदाद फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी एजाज खत्री, सचिव मो. रजा भाटी, कोषाध्यक्ष शाहिद सुलड़ा, हामिद खत्री, हाजी अतहर रिजवी, जावेद खोखर, नूरूल रिजवी, जुनेद सोलकी, इस्तियाक ढेबर, तौफीक, और अशरफ खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिविर में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और अन्य स्थानीय निवासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया। श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल ने इस अवसर पर न्यूनतम दरों वाले विशेष हेल्थ पैकेज की भी घोषणा की। यह आयोजन सामाजिक स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें