राजिम नगर पंचायत द्वारा आवारा कुत्तों का सफलतापूर्वक टीकाकरण अभियान संपन्न


राजिम, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “आवारा पशुओं के स्वास्थ्य एवं रेबीज नियंत्रण योजना” के तहत राजिम नगर पंचायत ने शहर के सभी वार्डों में फैले आवारा कुत्तों का बड़े पैमाने पर एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन एवं पशु चिकित्सा विभाग, जिला गरियाबंद के सहयोग चले इस विशेष अभियान में दर्जनों आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) लगाई गई। अभियान के दौरान बस स्टैंड, मुख्य बाजार, चौक, त्रिवेणी संगम घाट, राजिम मंदिर परिसर, स्कूल-कॉलेज एवं सभी आवासीय कॉलोनियों में टीम ने गली-गली जाकर कुत्तों को सुरक्षित पकड़ा और टीका लगाया। प्रत्येक टीकाकृत कुत्ते के कान पर विशेष निशान (ear notching) भी लगाया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़ ने बताया, “छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर हमारा लक्ष्य राजिम को रेबीज-मुक्त क्षेत्र बनाना है। नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं के प्रति भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया है।” पशु चिकित्सक ने बताया कि उपयोग की गई वैक्सीन एक वर्ष तक पूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है और अगले साल पुनः अभियान चलाया जाएगा।

नगर पंचायत ने आगे की योजना भी घोषित की है कि जनवरी 2026 से आवारा कुत्तों की नसबंदी का अभियान शुरू होगा ताकि इनकी बढ़ती संख्या पर स्थायी रूप से नियंत्रण किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव