पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन



गोबरा नवापारा स्थित पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय में समाजोपयोगी विषय नेत्रदान (Eye Donation) पर एक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर से पधारे श्री विक्रम हिशीकर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्रदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अपने उद्बोधन में श्री हिशीकर ने नेत्रदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नेत्रदान के माध्यम से नेत्रहीन व्यक्तियों को जीवन में नई रोशनी मिल सकती है। उन्होंने यह भी समझाया कि नेत्रदान कब किया जा सकता है, इसकी प्रक्रिया क्या होती है, नेत्रदान के लिए आवश्यक मापदंड (criteria) कौन-कौन से हैं, तथा कौन व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है और किन परिस्थितियों में नेत्रदान संभव नहीं होता। उनके सरल और प्रभावी प्रस्तुतीकरण से विद्यार्थियों में इस विषय के प्रति गहरी समझ और जागरूकता देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य श्रीमती फाखरा खानम दानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शिक्षकगण श्री ओंकार साहू, श्री चंद्रकांत धनकर, श्रीमती आरती तिवारी, श्रीमती स्नेहा साहू, श्री भोमेस देवांगन एवं विद्यालय के कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 
साथ ही विक्रम हिशीकर के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का छात्रों ने उत्तर दिया और उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य के कर कमलों से पुरूस्कार दिया गया |
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था प्रमुख प्राचार्य महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेमिनार अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। नेत्रदान के बारे में सही जानकारी देना समाज के लिए एक सराहनीय पहल है, जिससे लोगों में फैली भ्रांतियाँ दूर होती हैं। 
उन्होंने श्री विक्रम हिशीकर को इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव