जनादेश सर्वोपरि: कुर्सी नहीं, मतदाता का फैसला ही लोकतंत्र का अंतिम सत्य” - माधुरी साहू


गोबरा नवापारा, पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखी, स्पष्ट और तथ्याधारित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माधुरी साहू ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मूल आधार जनता का विश्वास होता है, न कि पद पर बने रहने की व्यक्तिगत इच्छा। ममता बनर्जी का “इस्तीफा नहीं दूंगी” जैसा बयान संवैधानिक मर्यादाओं से अधिक राजनीतिक हठ और सत्ता-लिप्सा का प्रतीक प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और जनमत की सर्वोच्चता है। जब जनता किसी सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश देती है, तो उसे स्वीकार करना ही लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचायक होता है। इसके विपरीत, जनादेश को नकारना या उससे बचने का प्रयास करना न केवल संविधान की भावना के विरुद्ध है, बल्कि यह करोड़ों मतदाताओं की भावनाओं का भी सीधा अपमान है।

श्रीमती साहू ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चले आ रहे कुशासन, मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति , महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलताओं ने बंगाल की आम जनता को निराश और हताश किया है। यदि इन परिस्थितियों के कारण चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ता है, तो इसे स्वीकार कर आत्ममंथन करना चाहिए—न कि संवैधानिक प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में हार और जीत दोनों ही जनता के निर्णय का प्रतिबिंब होते हैं। हार को स्वीकार करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है, क्योंकि यही सुधार और पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। “जनता का निर्णय ही अंतिम सत्य है—और उसका सम्मान करना ही लोकतंत्र की असली आत्मा है,” 
 
 अंत में श्रीमती साहू ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे शक्तिशाली आवाज किसी नेता की नहीं, बल्कि आम मतदाता की होती है। उस आवाज को अनसुना करना न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि यह जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने के समान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजिम में कुलेश्वर मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों पर लगेगा लगाम, नशीली दवाओं का मिला जखीरा l

कु. वैष्णवी ध्रुव का एम बी बी एस के लिए मेडिकल कॉलेज में चयन

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव