एल्डरमैन नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला, भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

गोबरा नवापारा l हाल ही में जारी एल्डरमैन नियुक्ति सूची को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा नगर के महामंत्री सुरेन्द्र साहू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव से पहले सामाजिक संतुलन और योग्यता के आधार पर प्रतिनिधित्व देने का वादा किया गया था, लेकिन नियुक्तियों में समर्पित एवं योग्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।

सुरेन्द्र साहू ने जारी बयान में कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से स्पष्ट है कि ब्राह्मण समाज, जैन समाज सहित कई समाजों ने एल्डरमैन नियुक्ति पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे भाजपा ने अपने ही कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाजों के विश्वास को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ न्याय नहीं कर सकती, तो आम जनता के हितों की रक्षा करने के उसके दावे भी खोखले साबित होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एल्डरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर योग्यता और सामाजिक प्रतिनिधित्व के बजाय मनमाने चयन को प्राथमिकता दी गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से एल्डरमैन नियुक्ति की पुनर्समीक्षा करने तथा सभी समाजों और योग्य कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम सभा में बवाल: उपसरपंच से मारपीट का आरोप, सरपंच पुत्र समेत 7 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

डोमन की बैलगाड़ी बारात: विधायक रोहित साहू के साथ परंपरा का अनोखा उत्सव

गौरव ने बढ़ाया राजिम का गौरव, CGPSC में धमाकेदार 47वीं रैंक!